रजक धोबी समाज की बैठक में भविष्य की कार्य योजना को लेकर निर्णय:अंतरजातीय विवाह करने वाले को सामाजिक मंच नहीं देंगे, मोबाईल के कारण हो रहे परिवार विघटन पर भी हुई चर्चा



बालोद| राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ कार्यकारणी बैठक में भविष्य की कार्य योजना के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वृंदावन भवन सिविल लाइन रायपुर में आयोजित बैठक का शुभारंभ ईस्ट देव भगवान शंकर,धर्मगुरु गाडगे बाबा जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने छत्तीसगढ़ निवास करने वाले सभी फिरको अन्य राज्य के रहने वाले सामाजिक भाइयों को एक मंच पर लाने के लिए गठन किया था। पिछले दो वर्षों में रजक महासंघ ने जो काम किए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तार से रखा।

साथ ही शेष जिलों का दौरा कर राष्ट्रीय रजक महासंघ बैनर जोड़ने प्रयास करेंगे । समाज हित में भविष्य की कार्य योजना युवा, महिलाओं सशक्तिकरण स्वरोजगार, समाज में धर्मांतरण, लव जिहाद रोकने सभी जिलों, राज परिक्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर समाज के बेटा बेटी को जागरूक करेंगे। राष्ट्रीय रजक महासंघ संरक्षक तुलसी कौशिक ने कहा मै प्रदेश के बहुत से जिलों में सामाजिक कार्यक्रम में गया,हमारा समाज सभी दृष्टि से बहुत पीछे है, इसका मुख्य वजह समाज को सही नेतृत्वकर्ता नहीं मिलना,अलग अलग संगठन के बैनर तले होना है। मै भी सभी प्रदेश प्रमुख को एक साथ जोड़ने प्रयास किया। कोई सफलता नहीं मिला। वर्तमान में समाज के लिए अच्छा काम राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर कर रहे हैं। आगामी कार्ययोजना बनाए, सरकार से सभी तरह सहयोग लेने प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने कहा समाज विकास तभी संभव है जब युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए, सरकार की विभिन्न योजना चल रही, आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगे, तभी समाज सुधार होगा। वर्तमान में धर्मांतरण और लव जिहाद बड़ रहा, इसको रोकने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। रामधन रजक जिला संघ चालक बिलासपुर ने कहा सुखी और स्वास्थ, परिवार एवं शांति और समृद्धि को देखे तो समाज में परिवारिक व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन आ गया है। हिन्दू परिवारों के सामने कई चुनौतियां है, हम इन चुनौतियों का सामना कैसे करे, परिवार को सुखी और स्वस्थ कैसे बनाए, हमारे परिवार के लोग आपस में हफ्ते में कम से कम एक दिन एक घंटा एक साथ बैठे, साथ में भोजन करे, इस दौरान टी, वी मोबाइल बंद रखे, परिवार चर्चा करे, इसे अपने घर से लागू करे, अपनी संस्कृति परंपरा और इतिहास पर बात करे, नवयुवक बच्चों के हाथ में मोबाइल है, वह क्या देख रहे है, उस पर नियंत्रण रखे। स्वयं परिवार से अपने जीवन में पालन करे। प्रदेश महासचिव सुरेश निर्मलकर बालोद निवासी ने आगामी कार्य योजना पर विस्तार से बात रखी, जैसे संगठन विस्तार युवा, महिला, संस्कृत, विधि प्रकोष्ठ सभी जिला से प्रत्येक के लिए दो दो सदस्य देंगे,रजक धोबी समाज के सभी फिरका में एकता बनाए रखने रोटी बेटी का संबंध स्थापित करने स्वतंत्र है, इससे धर्मांतरण पर अंकुश लगेगा, यह निर्णय सर्व सहमति से पारित किया गया, राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रत्यक्ष चुनाव हो,नियमावली प्रकाशन, सदस्यता अभियान किया जाएगा। समाज के निर्वाचित जन प्रतिनिधि, सम्मान समारोह आयोजित करने सर्व सहमति दी गई। समाज के सहकारी संस्था का गठन किया जाएगा। अंतरजातीय विवाह करने वाले समाज के व्यक्तियों को सामाजिक मंच में स्थान नहीं देना है ये निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।

You cannot copy content of this page