DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरा भरा, स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ कर रही कई जगहों पर पौधा रोपण 

दुर्ग/बालोद| हरा भरा, स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 861वें दिन पर पौधारोपण , स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण जागरूकता,नशा मुक्ति अभियान जारी है इसके अंतर्गत ग्राम नवागांव पुरदा,जिला दुर्ग की टीम के सदस्यों पदाधिकारियों द्वारा  शासकीय माध्यमिक विद्यालय के आसपास की साफ-सफाई की गई एवं कचरे पॉलिथीन , झिल्ली, कागज एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। तत्पश्चात् पूर्व में लगाए गए फलदार, छायादार पौधों के चारों ओर निंदाई गुड़ाई की,उगे खरपतवार की सफाई की गई जिससे लगे पौधों की अच्छी बढ़वार हो। शाला परिसर पर फूल के पौधे का जागो और जगाओ, पेड़ पौधे लगाओ नारे के साथ उचित सुरक्षा घेरे में  पौधारोपण किया एवं पौधे की उचित देखभाल की जिम्मेदारी  ली। इसके साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण,स्वच्छता के लिए जागरूक किया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के सक्रिय सदस्य गुणराज पटेल ने बताया कि हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम देश प्रदेश के लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, पॉलिथीन का बहिष्कार आदि के लिए लोगों को लगातार जागरूक करती आ रही है और जागरूक करती रहेगी। संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि हमारी समिति सिर्फ कहती नहीं है स्वयं कार्यों को करके लोगों को जागरूक करती है। जिससे लोग हमें कार्य करते देख स्वयं जागरूक होकर कार्य करें। इस पुनीत कार्य में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ग्राम नवागांव पुरदा के गुणराज पटेल,रामजी पटेल,एवन पटेल, अमन पटेल ,उत्तम पटेल,हीरेश, हीरेश ,तमेश्वर, नीरज,प्रभु पटेल शामिल हुए।

सेक्टर 7 में कुर्मी भवन के पास भी हुआ पौधरोपण 
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ हरा भरा, स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर लगातार सड़क 05 , कुर्मी भवन के सामने,सेक्टर 07, भिलाई नगर में वृहद पौधारोपण के अंतर्गत बादाम के पौधे का सुरक्षा घेरे के साथ पौधारोपण किया एवं पूर्व में लगाए गए पौधों के आसपास साफ-सफाई कर उगे हुए अनावश्यक खरपतवार, गाजर घास को उखाड़ कर पौधे की बढ़वार के लिए कार्य किया।इस अवसर पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का उद्देश्य हरा भरा स्वच्छ धरा है । इसके अंतर्गत फलदार, छायादार पौधे के साथ साथ औषधीय पौधे का भी पौधरोपण अधिक से अधिक संख्या में कर रहे हैं। अभी हम लक्ष्मी तरु का पौधा छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रहे हैं। यह लक्ष्मी तरु का पौधा असाध्य रोग कैंसर जैसी बीमारी के लिए लाभकारी बताया जाता है। यह कैंसर पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।इस पर समिति के संरक्षक बालोद जिले के प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने इस नेक कार्य के लिए स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम की सराहना की। आजीवन सदस्य उमेद साहू  ने बताया कि हमारी समिति के इस पुनीत कार्य से प्रभावित होकर लोग काफी जागरूक हो रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, आजीवन सदस्य बालूराम वर्मा,भानु सिंह साहू,टीनल हरदेल, विजय कुमार सिंह,उमेद साहू,महेंद्र यादव,कार्तिक राम चंद्राकर, पौधारोपण अभियान में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page