आर्थिक समस्या से जूझ रही बिटिया के पढ़ाई में सहयोग करने आगे आया संजय मंजू बैस, आगे भी शिक्षा का उठायेंगे पूरा खर्च



बालोद| ग्राम पंचायत बिटाल निवासी कुमारी तृप्ति मानिकपुरी, जो कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिटाल की होनहार छात्रा है l पढ़ाई लिखाई में भी बहुत ही अच्छी है लेकिन आर्थिक समस्या कमजोर होने के कारण विद्यालय के फीस, कापी, पुस्तक, स्कूल ड्रेस खरीदने जैसे समस्या छात्रा तृप्ति को हो रही थी l उन्होंने अपनी समस्या को स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई के पास रखी कि मुझे विद्यालय के फीस के अलावा कापी, पुस्तक, गाइड की समस्या आ रही हैl स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई ने इस होनहार छात्रा के सहयोग के लिए कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस को निवेदन कियाl जरूरतमंदों के सहयोग के लिए संजय मंजू बैंस सदैव तत्पर रहती है l इस उम्मीद से कि हमारी गांव की इस होनहार बेटी के लिए भी संजय मंजू बैंस आगे आ कर बेटी की भविष्य के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ाएंगेl संजय मंजू बैस ने इस होनहार बेटी की समस्या को देखते हुए तुरंत विद्यालय पहुंच कर तृप्ति मानिकपुरी कक्षा दसवीं में अध्यनरत उस बेटी का विद्यालय के फीस के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल के फीस को जमा कराए और कापी, पेन, स्कूल ड्रेस के साथ भविष्य में भी लगने वाले पूरी पढ़ाई का खर्चा इस बेटी का उठाने का जिम्मा भी लिया l

स्कूल में बाउंड्रीवाल और सीसी रोड के लिए भी करेंगे प्रयास

विद्यालय के प्राचार्य एस.एल. रावटे ने बताया कि तृप्ति हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा है जो पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती है। हमारे विद्यालय की इस बेटी के सहयोग के लिए बैस जी ने अपना हाथ आगे बढ़ाए है इस बेटी के फीस को हम सभी शिक्षक विद्यालय से सहयोग कर जमा कर देंगे l उसके बाद भी जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने इस बेटी के फीस के साथ संपूर्ण जिम्मेदारी उठाने का जिम्मा लिया है l जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि मै ऐसे बेटी का मनोबल को बढ़ाकर उनकी मदद करना चाहता हूं जो अपनी सुरक्षा से स्वेच्छा से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी एक पहचान बनाना चाहती हो। बिटिया हमारी समाज की भविष्य है, ऐसी प्रतिभावान होनहार बेटी का हम सबको मिलकर मदद करना चाहिए l मंजू संजय बैस को स्कूल की ओर से विद्यालय में बाउंड्रीवाल और सीमेंटीकरण कराने के लिए भी आग्रह किए l तब उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आपके विद्यालय की बाउंड्रीवाल के लिए 10 लाख रुपए और सीसी सड़क के लिए पांच लाख रुपए की शीघ्र स्वीकृति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा l वहीं स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई ने बताया कि मेरे सिर्फ एक निवेदन को स्वीकार कर तृप्ति मानिकपुरी के सहयोग के लिए मदद किए, मै संजय मंजू बैंस का आभार व्यक्त करती हूं l आर्थिक समस्या से जूझ रही तृप्ति विद्यालय की फीस, कापी, पुस्तक और आगे भी पढ़ने के लिए भी पूरी पालक की तरफ निर्वाह करने की मदद से बहुत ही गदगद है l उन्होंने कहा कि अब मेरा पूरा ध्यान पढ़ाई की तरफ रहेगा तथा मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि आपके द्वारा दिया गया सहयोग व्यर्थ नहीं जाएगा और मैं परीक्षा में बेहतरीन अंक लाकर आपके विश्वास पर खरा उतरूंगी l

You cannot copy content of this page