DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बस स्टैंड बालोद में जल भराव की समस्या का होगा जल्द निदान, कलेक्टर से मिले अध्यक्ष और व्यापारी संघ

बालोद| सोमवार को प्रतिभा चौधरी नपाध्यक्ष बालोद ने नेशनल हाइवे विभाग के एसडीओ, इंजीनियर तथा नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपयंत्री के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। उनके द्वारा विगत दिनों कलेक्टर को बस स्टैंड बालोद के जल भराव और उससे उत्पन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था, जिसका निराकरण करते हुए कलेक्टर द्वारा आगामी दो-तीन दिनों में इस समस्या के निदान हेतु आवश्यक कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरीश सांखला, श्रवण टावरी, ताराचंद सांखला तथा अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे।

नपाध्यक्ष ने शहर के विभिन्न वार्ड में किया भूमि पूजन

बालोद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बालोद शहर के वार्ड क्रमांक- 06,12,13 और 17 में वार्ड वासियों की मांग पर तथा वार्ड पार्षदों के निवेदन पर वार्ड के विकास एवं लोगों की समस्या का समाधान करने हेतु सीसी रोड के लिए भूमि पूजन किया। कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित भी किया। इस मौके पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी,भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष अमित चोपड़ा पाषर्दगण में राजू भाई पटेल,प्रीतम यादव, दीपक कुमार जैन, गिरजेश गुप्ता ,गोकुल ठाकुर ,पुष्पा साहू , गोमती रात्रे , श्यामा यादव ,सुनीता मनहर ,आशा पटेल ,कांति साहू, सुमित शर्मा ,ताराचंद सांखला पंकज आहुजा,अमित दुबे, बिल्ला मनहर राकेश चौरड़िया एवं वार्डवासी गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page