DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमरौद तक कावड़ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई को, आचार्य पंडित युवराज पांडे होंगे शामिल

संतोष साहू,बालोद| छत्तीसगढ़ प्रदेश ग्रामीण अंचल का विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई रविवार को होगा।आयोजन समिति के अंजु संदीप साहू , पंकज चौधरी, वामन साहू ने बताया कि आचार्य पंडित युवराज पांडे और पाटेश्वर धाम के संत बालक दास सहित हजारों महिलाएं हजारों की संख्या में शिव भक्त कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। कावड़ यात्रा तीन रास्तों से होकर कमरौद मंदिर पहुंचेगी। ग्राम अरौद , लाटाबोड़ , देवी नवागांव , सुंदरा , जगन्नाथपुर , सांकरा से कमरौद तक मटिया ( अर्जुंदा) से कमरौद बोल बम के जयकारे के गूंज के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर महामृत्युंजय जाप और महाभोग संगीत महाउत्सव होगा। कावड़ यात्रा आयोजन समिति के संदीप साहू ( अरौद ) प्रेम साहू ( घुमका ) दानेश्वर मिश्र ( पोंडी ) कुलदीप यादव ( बिरेतरा ) ने बताया कि यह यात्रा लगभग 17 किलोमीटर का होगा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भजन के साथ आचार्य पंडित युवराज पांडे की यात्रा और शिव भगवान पर आधारित चलित झाकियां व आकर्षक डीजे ढोलतासा से आकर्षण का केंद्र रहेगा इसके साथ ही कावड़ यात्रियों पर गांव-गांव में फूलों का वर्षा की जाएगी। कावड़ यात्रा में सुप्रसिद्ध भजन का भी आयोजन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page