DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मेधावी छात्र परीक्षा में जगन्नाथपुर की लावण्या साहू तृतीय स्थान पर

बालोद। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर संस्थाओं के मेधावी बच्चों के मध्य मेधावी छात्र परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसकी प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है इस सूची में ग्राम भारती यानी ग्रामीण क्षेत्र से सरस्वती शिशु मंदिर संस्थानों में कक्षा अष्टम में जगन्नाथपुर सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा लावण्या साहू पिता जनक साहू ने पूरे छत्तीसगढ़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। लावण्या ने 100 में 80 अंक प्राप्त किए हैं । छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ताराचंद साहू सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। ज्ञात हो कि यह परीक्षा प्रत्येक कक्षा स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित की जाती है। वही 10वीं और 12वीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रांत स्तरीय अलंकरण समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। लावण्या की सफलता पर सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुभाष हरदेल सहित अन्य स्टाफ ने विद्यालय में सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी।

You cannot copy content of this page