DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सशिमं बालोद में हुआ किशोर / कन्या भारती का गठन

बालोद|  शनिवार को सशिमं.उ.मा.विद्यालय बालोद में  शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए किशोर / कन्या भारती का गठन व शपथ ग्रहण का कार्यक्रम विद्यालय प्रमुख प्राचार्य दीनदयाल साहू एवं किशोर/ कन्या भारती प्रमुख आचार्य धर्मेंद्र गुरुपंच व दीदी रीना कोरेटी के सानिध्य में संपन्न हुआ। सभी नव नियुक्त भैया बहनों को शपथ ग्रहण कर उन्हें अपने पद का निर्वहन कैसे करना है, इसकी जानकारी आचार्य धर्मेंद्र  के द्वारा दी गई।  साथ ही साथ प्राचार्य के द्वारा सभी किशोर / कन्या भारती के सभी सदस्यों को बधाई प्रदान करते हुए, आशीष वचन के रूप में बताया कि अगर हमारे अंदर समझदारी , ईमानदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी, यह चारों गुण विद्वान हो जाए तो हमें आगे जीवन में बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अगर प्रत्येक विद्यार्थी  यह चारों गुणों  को अपने जीवन में हमेशा के लिए उतार दे तो निश्चित ही वह आगे चलकर उसका जीवन अनेक  सफलता  से भरा होगा । किशोर / कन्या भारती प्रमुख दायित्व पद के तहत सेनापति-डिगेश्वर विश्वकर्मा, चित्रांजली निषाद,अध्यक्ष-हर्षित, तमन्ना ,उपाध्यक्ष-तेजेश ,यंजना,सचिव-दिशांत ,दिव्यांगी ,सहसचिव-नितिन,जया ,अनुशासन प्रमुख-ओजस्व, राकेश ,चेष्टा, निशा ,सांस्कृतिक प्रमुख-कविता , निहारिका,प्रार्थना प्रमुख-भावेश ,हिना, अनुष्का ,माधवी ,बौद्धिक प्रमुख-हरमेश, आदित्य ,खिलेश्वरी , मेघा ,क्रीडा प्रमुख-कुणाल , सौरभ ,कुमकुम , दीपिका,वाहन प्रमुख -द्रोण , जयवर्धन ,चेताली, गरिमा ,स्वच्छता प्रमुख-सुमीत, जावेश ,कशिश , चेन्सी चिकित्सा प्रमुख- कोमल , प्रशांत केसर, पूर्वी , बागवानी प्रमुख-रूद्रकांत , नैन्सी, नैतिक खोया-पाया प्रमुख- रितेश , युवराज ,भूमिका, सालिनी संगीत प्रमुख -चैतन्य, फनीस ,निहारिका, लोशिका, घोष प्रमुख- नैतिक,काव्य बनाए गए। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख प्राचार्य व समस्त आचार्य / दीदियां  साथ ही साथ सभी भैया बहनों की सहभागिता रही।

You cannot copy content of this page