DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा अवैध सट्टा, जुआ एवं शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई 

लाखो का सट्टा पट्टी लिखते आरोपी बिरजू गुप्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,दो शराब कोचिया अवैध बिक्री करते खेमलाल ठाकुर और शिव कुमार साहू को कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने कहा:अवैध शराब, जुआ -सट्टा गांजा पर होगी लगातार कार्रवाई 

बालोद| आईजी राम गोपाल गर्ग के आदेश पर एसपी योगेश पटेल तथा एएसपी मोनिका ठाकुर के निर्देशन में एवं डॉ चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।  थाना प्रभारी द्वारा सट्टा के 1 प्रकरण एवं आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किया गया। सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेल्वे लाबी के सामने बैठ कर अंको के ऊपर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी  बिरजू गुप्ता पिता बोधन राम उम्र 43 वर्ष वार्ड क्र0 4 टेबलरसेट राजहरा थाना राजहरा निवासी को पकडा गया।  जिसके कब्जे से  एक लाईनदार सफेद कागज में विभिन्न अंको  के पीछे लिखे लाखो के सट्टा पट्टी एवं  नकदी रकम 810 रुपये व एक डाट पेन को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र0 215/25 धारा – छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। इसी तरह अवैध शराब के मामले मे दो कार्रवाई हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे यार्ड राजहरा की ओर से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर रेड कर आरोपी शिव कुमार साहू पिता प्रभु राम उम्र 29 वर्ष वार्ड क्र0 24 नया बस स्टेंड राजहरा  को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक हरा व सिल्वर रंग के प्लास्टिक थैला में 18 नग देशी शोले प्लेन शराब कुल 3.240 बल्क लीटर कीमती 1440  रुपये  को जब्त किया गया । आरोपी के  विरूद्ध अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं एक व्यक्ति रेलवे यार्ड राजहरा की ओर से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है की सूचना पर रेड मार कर आरोपी खेमलाल ठाकुर पिता स्व0 गौतम ठाकुर उम्र 31 वर्ष वार्ड क्र0 24 नया बस स्टेंड राजहरा को पकडा गया।  जिसके कब्जे से एक सफेद पानी पाउच के बोरी में 17 नग देसी शोले प्लेन शराब कुल 3.060 बल्क लीटर कीमती 1360 रुपये  को जब्त किया गया। आरोपी के  विरूद्ध अपराध क्रमांक 218/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र0आर0 संतराम मंडावी, राजेश मरकाम , संजय देशमुख , आर.  छन्नु बंजारे,  योगेन्द्र सिन्हा, दीपक यादव , झामसिंग कोमरे की प्रमुख भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page