DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ढाबाडीह में घास भूमि पर अवैध कब्जा, नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट 

बालोद| ग्राम ढाबाडीह के ग्रामीणों ने ग्राम के घास भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले एक ग्रामीण के खिलाफ शिकायत करते हुए कई बार आवेदन देने पर शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि ग्राम ढाबाडीह ग्राम पंचायत पसौद के अंतर्गत 41 हेक्टेयर के घास भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर दिया गया है। जिसके संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई माध्यमों से इसकी शिकायत करते हुए शासन प्रशासन को आवेदन सौंपा गया है तथा इस पर कार्यवाही करने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इस पर कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण उक्त व्यक्ति की मनमानी बढ़ती जा रही है, ऐसे मे शासन प्रशासन द्वारा आवेदनो पर गंभीरता नही दिखाने से ग्रामीण कलेक्टर परिसर मे धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम जैसे कदम उठाने की बात कही है।ज्ञापन सौपने ग्राम के पंच पूरन सिंह साहू, रूपराम साहू, डिगेश्वर कुमार, उत्तम, साहू, गोविंद व ग्रामीण रमेश साहू, खोमन लाल, परस राम, गंगाराम, मुरलीधर, महावीर साहू, कृपा राम, दिलीप साहू, देवनारायण, खिलुराम साहू, प्रहलाद, नीलकंठ ठाकुर, भोलाराम, मदनलाल, जागेश्वर, रोहित कुमार, हुमन लाल, भोजराम, कृष्ण कुमार, नरेन्द्र कुमार, ढालेश्वर, जालम सिंह, टेकराम, नरेश कुमार, अंगेश्वर, छत्रपाल साहू, नेमचंद साहू, पंचुराम, कालेश्वर, देवधर राम उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page