बालोद। बालोद जिले के सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं में गणित संकाय में अध्यनरत छात्र राम नमन पटेल ने दसवीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन के बाद 97% अंक अर्जित कर लिया है। पूर्व में जारी रिजल्ट में से 8 अंक उनका और बढ़ा है। इस तरह एक अच्छी उपलब्धि के साथ उक्त छात्र ने अपने स्कूल, परिवार और गुरुजनों का मान बढ़ाया है। उक्त छात्र के पिता शिक्षक नीलकंठ पटेल पीरिद के स्कूल में प्रधान पाठक हैं तो उनकी माता गोदावरी पटेल भी एक शिक्षिका है। दोनों सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं। तो वही अपने बेटे को भी अपने गांव साकरा ज के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में ही पढ़ा रहे हैं । राम नमन पटेल की सफलता उन सभी के लिए एक संदेश भी है कि सरकारी स्कूल से पढ़कर भी लोग अच्छी सफलता पा सकते हैं। बस उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सही मार्गदर्शन और अपने अथक अध्ययन के कारण छात्र ने ये सफलता अर्जित की है। जारी अंतिम रिजल्ट में उन्हें काफी अच्छे अंक मिले। दसवीं में कुल 6 विषय थे। प्रत्येक विषय में 100 अंक का पूर्णांक था। विषयवार बात करें तो हिंदी और गणित दोनों में ही उन्हें 99 अंक मिले हैं। इसी तरह संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त हुए हैं । विज्ञान में 94 और अंग्रेजी में 90 अंक प्राप्त हुए। छात्र राम नमन वे प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शाला पिरीद (गुंडरदेही ) से प्राप्त की फिर मिडिल की शिक्षा जगन्नाथपुर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से प्राप्त कर कक्षा 9वीं से शासकीय उ मा वि ज/सांकरा में पढ़ाई करते आ रहें हैं। वर्तमान में 11वीं गणित संकाय के छात्र हैं। जो कोई कहते हैं कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होती उनके लिए राम नमन एक आदर्श उदाहरण है। इस सफलता पर शाला परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य टीआर ठाकुर सहित शिक्षक पीआर देशलहरे,एमएल गौतम, जीआर देशमुख, केके गंगासागर, आई एल लेंडिया, अमित श्रीवास्तव, एलएल देशमुख, सीपी साहू, एके शर्मा, केएस देशमुख, विवेक धुर्वे, आरके साहू, एचएल जोशी, अरविन्द जैन, एसआर ठाकुर, शिक्षिका एल.सोरी, एस.सिंह, एस देशमुख, के असवारी, डी सिन्हा एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भूपत बघेल, उपाध्यक्ष नेतराम देशमुख, नोहरू चंद्राकर एवं अन्य सदस्य सहित छात्र छात्राओं ने खुशियां जाहिर करते हुए छात्र को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं।
सरकारी स्कूल के शिक्षक का बेटा भी पढ़ता है सरकारी स्कूल में, पुनरमूल्यांकन में दसवीं बोर्ड में आए 97% अंक, सांकरा ज के राम नमन पटेल ने बढ़ाया गौरव
