बालोद। छ. ग. गोंडवाना गोंड महासभा जिला- बालोद का वार्षिक अधिवेशन, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान के साथ वीरांगना महारानी दुर्गावती की 461 वीं बलिदान दिवस नगर पंचायत्त अर्जुन्दा में मनाया गया। 23 एवं 24 जून दो दिवसीय इस आयोजन में बलिदान दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम भी शामिल हुए। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए इसी तरह समाज की रीति-नीति के प्रति नई पीढ़ी को भी जागरूक करने की अपील की । साथ ही रानी दुर्गावती के साहस और योगदान के बारे में भी बताया। समाज द्वारा उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के छवि चित्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्होंने सभी सामाजिकजनों का आभार जताया। छ. ग. गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद में 13वां वार्षिक अधिवेशन एवं वीरांगना रानी दुर्गावती के 461 वीं बलिदान दिवस पर निवेंद्र टेकाम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत में आदिवासी समाज की वीरांगना दुर्गावती के अदम्य साहस एवं वीरता के सामने दुश्मनों को घुटने टेकने पड़े थे। सन् 1549 में महारानी दुर्गावती ने अपने पति महाराजा दलपत शाह के निधन के बाद शक्तिशाली गोंडवाना गणराज्य के 52 गढ़ एवं 57 परगनों की राजधानी गढ़ मंडला (म.प्र.) के वारिस इनके पांच वर्षीय पुत्र राजकुमार वीर नारायण सिंह का राज्याभिषेक कर स्वयं संरक्षिका बनकर अपने शौर्य एवं वीरता के दम पर लगातार 15 वर्षों तक शासन कर पुरे विश्व में प्रथम महिला शासक के रूप में ख्याति प्राप्त की। इस वीरांगना की अपने समाज एवं रियासत की रक्षा के लिए किए गये कुर्बानी, अद्भुत वीरता, समाज सेवा एवं राष्ट्र भक्ति की विलक्षण प्रतिभा से पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित है।
इस तरह हुए आयोजन
प्रथम दिवस 23 जून को वार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें जिसमें देव पूजन एवं ध्वजारोहण,
गायता पुजारी एवं सामाजिक पदाधिकारियों का स्वागत,सामाजिक पदाधिकारियों का उद्योधन और वार्षिक आय व्यय का वाचन हुआ। इसके अलावा प्रतिभा सम्मान (कक्षा-10वीं एवं 12वीं)हुआ।भोजन अवकाश पश्चात अतिथियों का स्वागत, उद्योधन एवं सामाजिक परिचर्चा हुई।
द्वितीय दिवस 24 जून को विरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गया। जिसके तहत देव पूजन एवं रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में जिले भर से पहुंचे सामाजिक जन शामिल हुए। समाज की युवतियों ने रानी दुर्गावती की झांकी भी दिखाई।
नवनिर्वाचित त्रि-स्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान हुआ। अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। समस्त सगाजन और लया एवं लयोर परमपरागत वेशभूषा में बड़ी संख्या में पहुंचे थे। आयोजन में प्रमुख सामाजिक पदाधिकारी संरक्षक उमेदी राम गंगराले, टंडन लाल कावरे, अध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम, उपाध्यक्ष सुखचैन नेताम, देवेन्द्र उइके, रघुवर कोडप्पा, नेमसिंह ठाकुर, विजेन्द्र ध्रुव, महासचिव कृष्ण कुमार ठाकुर, सचिव गैदलाल खुरश्याम, सहसचिव ओमप्रकाश नेताम, कोषाध्यक्ष मोती राम उईके , दिलीप नागवंशी, श्याम सिंह नेताम, अंकेक्षक ईश्वर उईके,अध्यक्ष युवा प्रभाग नागेश्वर सलाम,उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कोडप्पा,
महिला प्रभाग अध्यक्ष जितेश्वरी पडोटी,उपाध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमती मंजू प्रभाकर, अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रभाग नेमसिंग ठाकुर, दुष्यंत ओटी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य छ.ग. गोंडवाना गोंड महासभा जिला-बालोद का योगदान रहा
