DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालक प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा के प्रवेश उत्सव में शामिल हुए अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम

डौंडीलोहारा/ बालोद। शासकीय बालक प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा का शाला-प्रवेश उत्सव का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समस्त विद्यार्थीयों एवं उनके अभिभावकों का सहयोग बड़ा ही सराहनीय रहा इसलिये आप सभी अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं। आप सभी को साधुवाद करता हूँ। निश्चय ही विगत वर्ष की तरह , इस वर्ष का प्रवेश-उत्सव कार्यक्रम भी अत्यंत ही उल्लास-पूर्ण रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय, डौंडीलोहारा मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता, शाला विकास समिति अध्यक्ष सुमित साहू, संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

You cannot copy content of this page