DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवसेना बालोद जिला की बैठक संपन्न, अध्यक्ष ने कहा: गंभीर मौसमी बीमारियों पर रोकथाम लगाने प्रशासन को किया जाएगा आगाह

बालोद । शिवसेना छत्तीसगढ़ जिला ईकाई बालोद की बैठक भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन झलमला में शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बालोद जिला संगठन के विस्तार नये कार्यकर्ताओं की पद नियुक्ति जिनमें बालमुकुंद अग्रवाल वकील को शिवसेना जिला महासचिव, चेतन कुमार साहू को कामगार सेना जिलाध्यक्ष, शकुन्तला देवांगन को महिला सेना जिलाध्यक्ष,दीनदयाल साहू को गुण्डरदेही विधानसभा अध्यक्ष के लिए अनुशंसा की गई। जिलाध्यक्ष विजय पारख ने बताया कि बहुत जल्द पार्टी संगठन के जिला, विधानसभा एवं विकासखंड के रिक्त पदों पर योग्य कार्यकर्ताओं की पद नियुक्ति की जाएगी। बैठक में बालोद जिला अन्तर्गत आवागमन के साधन खराब सड़के,अधूरे एवं क्षतिग्रस्त पुल पुलिया, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भयंकर गंदगी से व्याप्त मक्खी मच्छर कीट प्रकोप से उत्पन्न होती गंभीर बीमारियों के रोकथाम न कर पाने पर प्रशासन की उदासीनता को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान विजय पारख ने कहा कि संगठन के मुख्य एवं सभी प्रकोष्ठ कामगार सेना, महिला सेना,किसान सेना,युवा सेना के गठन और बेहतर तालमेल से हम शिवसेना पार्टी संगठन को बालोद में नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे। जिससे कि आम जनता शिवसेना से फिर से भारी संख्या मे जुड़ सके। बैठक में शिवसेना प्रदेश सचिव शंकर चेनानी, कामगार सेना प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, बालमुकुंद अग्रवाल वकील ,चेतन साहू, शकुन्तला देवांगन,दीनदयाल साहू,मनीष शर्मा,अनिल राजपूत,हर्ष शर्मा,डेविड सोनी सहित शिवसैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page