DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खुर्सीपार का सुरेश कुमार बेलचंदन अपने दुकान के सामने खिलवाता है जुआ, सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर की शिकायत

बालोद । ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार में एक व्यक्ति पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने जुआ खिलवाने का आरोप लगाया है तथा उक्त व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और श्रम आयुक्त से की गई है। सरपंच वागीश कुमार बंजारे ने कहा कि खुर्सीपार के सुरेश कुमार बेलचंदन उर्फ तोमेंद्र विगत कई वर्ष से अपने दुकान के सामने जुआ खिलवा रहा है। वह आदतन अपराधी है। कई बार उसकी जुआ खिलवाने की शिकायत आ चुकी लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। ऐसे आरोपी पर उचित कार्रवाई की मांग पंचायत प्रशासन सहित ग्रामीणों ने की है। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच वागीश कुमार सहित रामेश्वर ठाकुर, बालू साहू,राजेश साहू,संदीप चंद्राकर आदि शामिल है।

You cannot copy content of this page