DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मरदेल के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में मना प्रवेशोत्सव

बालोद। विकासखंड डौंडी के अंतिम छोर चारों तरफ हरियाली से घिरा ग्राम मरदेल के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मानकी बाई कोमरे और उपसरपंच मन्ना लाल दारपट्टी विशेष अतिथि भूतपूर्व जनपद सदस्य रमिता मरकाम रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व तम्बाकू निषेध पर सभी को शिक्षिका मोना रावत के द्वारा शपथ दिलवाया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मुँह मीठा कर निःशुल्क गणवेश वितरण किया गया। तत्पश्चात ग्राम सरपंच में अपने उद्बोधन में पालको से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन अपने बच्चों को शाला भेजे और स्वम् भी बीच बीच में शाला आये। विशेष अतिथि भूतपूर्व जनपद सदस्य ने भी आशीर्वाचन के रूप में बच्चों को बधाई दिया। उपसरपंच ने भी अपने उतद्बोधन में बच्चों को लगन लगाकर पढ़ने और एक लक्ष्य बनाकर चलने को कहा। मरदेल के अधीक्षक डी एल यादव ने भी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अच्छे से पढ़े का आशीर्वाद दिया। साथ ही संकुल के समन्वयक ने पालको और बच्चों को प्रवेशोत्साव क्यों मानते हैं? इसका उद्देश्य क्या हैं? विस्तार से बताये। अंत में संस्था प्रमुख के. के. सोनवानी ने कार्यक्रम में आये अतिथियों, सभी पालको, शाला समिति के सदस्यों का धन्यवाद के साथ आभार प्रकट कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया । साथ ही एक पेड़ माँ के नाम थीम पर वृक्षारोपण भी किया गया।इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक हरिशंकर नरेटी, प्रा. शा. के शिक्षक सोमन लाल टेकाम ग्राम सचिव मंगल कोषमा, शाला समिति के सदस्य राम सोमन गोटा, प्रियंका कोरेटी, कुमारी बाई, खिलेश्वरी, निर्मला, मुन्नी बाई, सावित्री बाई, और ग्रामवासी एवं शाला के भृत्य श्यामा चरण यादव, स्वीपर गंगू शाला के बच्चे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page