बालोद । सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू अपने क्षेत्र के दौरे में रही। इस दौरान ग्राम पंचायत झलमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो कि आयुष्मान आरोग्य केंद्र भी है, का निरीक्षण किया। जहां आम जनता को मिलने वाले मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया। जिसमें उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्थिति काफी जर्जर है और बरसात के दिनों में छतों से पानी का रिसाव होने की समस्या काफी दिनों से बनी हुई हैं। इस समस्या पर जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू ने तत्काल अपनी निधि से इसे बनवाने का निर्णय लिया। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। तत्पश्चात ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच श्रीमती चुम्मन ठाकुर , उपसरपंच हितेश ठाकुर, आदित्य दुबे और पंच प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा की और उन्हें कहा कि आने वाले समय में गांव के विकास में उनकी महत्पूर्ण भूमिका रहेगी। गांव के सभी वार्ड के पंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पटेल, रवि साहू , मोनिका , छन्नू साहू , उमा पटेल, नर्सिंग साहू, सुशीला साहू, हरीश साहू, ग्राम पंचायत सचिव रमेश निषाद, ऑपरेटर रितेश ठाकुर सहित सभी पंच गण गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर झलमला का भवन है काफी जर्जर, जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू ने किया निरीक्षण, अपने निधि से बनवाने का लिया निर्णय
