DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

अंडा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल ओटेबन्द में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुखर्जी जी के तैल छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संगोष्ठी में मण्डल अध्यक्ष कुलदीप साहू ने प्रस्तावना रखे। जिस पर भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष लेख राम साहू, पूर्व महामंत्री इंद्रपाल सिंह चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरूषोतम लाल चंद्राकर,संगोष्ठी कार्य क्रम के जिला सह संयोजक कमलेश पाण्डे ने संगोष्ठी पर विचार रखे। पूर्व जिला अध्यक्ष साहू ने कहा कि मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की और प्रथम अध्यक्ष बनाए गए । पूर्व जिला महामंत्री चंद्राकर ने कहा कि मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत के प्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बने इनका उद्देश्य ग्रामीण आबादी की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार करके ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट गांव बनाना, जिला उपाध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ बैरिस्टर और शिक्षाविद थे, जनपद अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि मुखर्जी जी जेल में नजरबंद थे और इनकी मृत्यु जेल में हुई,जिला सह संयोजक पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जन संघ की स्थापना की एवं इनकी मृत्यु 23 जून 1953 में हुई इस संगोष्ठी की संचालन मंडल संयोजक थानसिंह मंडावी ने किया एवं आभार व्यक्त मंडल सह संयोजक कौशल किशोर साहू ने किया,इस अवसर पर महामंत्री हेमंत साहू, तुलेश्वर चंद्राकर, उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, हेमलता देशलहरा, जनपद सदस्य संध्या मनोज खरे, संयोजक घना राम साहू, उमाशंकर नेताम, भूपेन्द्र निषाद, दालसिंह मंडावी, जामवंत देशमुख, योगेश शर्मा डॉ देवकुमार साहू, सहसंयोजक पुखराज निर्मलकर, इंद्रजीत चंद्राकर, रविन्द्र देशलहरा, भूपेन्द्र देवांगन, तुलसी साहू, देवेन्द्र सिन्हा, सरपंच लक्ष्मी मंडावी, ज्योतेश्वरी साहू,महेन्द्र साहू, महेन्द्र सोनकर, जीवन साहू, एवं भाजपा कार्यकर्ता शत्रुघ्न साहू, चूरामन लाल साहू, देवकुमार साहू,कृष्ण चंद्राकर, के. के. साहू, राकेश चंद्राकर, भीषम साहू, पूनम साहू, ज्योति प्रकाश साहू, नेमचंद साहू, रमन साहू, दिनेश साहू, अगेश यादव , कुणाल कुर्रे, डोमन लाल साहू, डॉ हीरा लाल साहू,सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page