DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विजन इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने किया योग

बालोद/धमतरी। विश्व योग दिवस पर जगह-जगह योग का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में विजन इंलिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल आमदी में भी योग का कार्यक्रम हुआ। इसमें योग शिक्षक योगेश साहू एवं योगराज साहू, प्रेमनारायण ने योग के आसन बताए। उन्होंने बताया कि योग का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। योग न केवल हमारे तन को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। योग से मन में सुविचार आते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए। शिक्षक यंत कुमार साहू ने कहा कि आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ गया है और यही वजह है कि पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

आज के दिन छोटे-बड़े हर लोग योग करते हैं। शिक्षक मोरज ध्वज एवं टोपेश्वर साहू ने कहा कि योग सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हमें हर रोज करना चाहिए। और दुसरो को भी योग करने के लिये प्रोत्साहित करनी चाहिए.. साथ ही रसायन के व्याख्याता प्रताप सिंह ने कहा कि योग शब्द का व्यापक अर्थ हैं लेकिन सबसे सटीक अर्थ है ‘जुड़ना’ हम लोगों से जुड़े तो सहयोग होता है। हम प्रकृति से जुड़े तो योग होता है। हम ईश्वर से साक्षात्कार करने का प्रयास करें तो योगी कहलाते हैं। इस प्रकार से योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है इसे अपनाए रखें और स्वयं के स्वस्थ को दुरुस्त रखते हुए समाज के कल्याण में सहभागी बनें।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण विश्व के समग्र स्वास्थ्य, सौभाग्य एवं समृद्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं | सभी बच्चों ने योग दिवस में योग किये, इस आयोजन में उपेंद् सर, गोवर्धन सर, भूमिका, एच. यादव मैम, उर्वशी, डॉली, लाकेश्वरी, कनक, किरण, स्मिता, तुलेश्वरी, भारती, माधुरी, गोस्वामी, एवं सभी विजन स्टाफ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page