DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में हुआ योग दिवस का आयोजन

बालोद। बालोद ब्लाक के सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद अतिथि सरपंच देव कुंवर कोसिमा सहित अन्य अतिथियों ने मां भारती और मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाचार्य धनंजय साहू ने बच्चों और स्टाफ को विभिन्न आसन के साथ योग कराया तो अतिथियों ने बच्चों और पालकों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। प्रधानाचार्य ताराचंद साहू ने भी बच्चों को दैनिक जीवन में योग का महत्व बताया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से शिक्षक गण रेखलाल देशमुख, खेमिन साहू , लक्ष्मी साहू, रीना देशलहरे , माधुरी यादव, चैन कुमारी नेताम, त्रिवेणी दुबे, भावना सुनहरे, हरीश साहू , पंच मोनिका साहू, संजय गायकवाड़ आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page