DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरिहंत एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का हुआ आयोजन

बालोद। अरिहंत एकेडमी, बालोद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें योग थीम पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में स्थित सरस्वती माता मंदिर की पावन छाया में ‘ॐ’ के पवित्र उच्चारण से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रार्थना से हुई।इसके पश्चात ध्यान, विभिन्न प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति तथा योगासनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन आदि का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के सभी छात्रों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया तथा योग के महत्व को समझा व आत्मसात किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ किया गया, जिससे वातावरण में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन ने अपने संदेश में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को शांत और आत्मा को शुद्ध करता है। उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन योग को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक श्रीवास्तव जी ने कहा कि योग विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक संतुलन को बढ़ाता है।
विद्यालय के डायरेक्टरों ने इस सफल आयोजन के लिए योग प्रशिक्षकों, शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी।यह आयोजन विद्यालय की योग समिति एवं सांस्कृतिक विभाग के समन्वय से अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page