बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वाय. एस. मरकाम सर (प्रभारी प्राचार्य) की अध्यक्षता व घनश्याम पटेल व्याख्याता के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर जी. पटेल सर ने विभिन्न प्रकार के योग, उपस्थित सदस्यों, छात्र-छात्राओं, और स्टाफ को कराया ,जिनमें प्रमुख रूप से अनुलोम- विलोम, उत्तानपादासन, सिंहासन, त्रिकोणासन ,कपालभारती ,ग्रीवा संचालन, वक्रासन ,प्राणायाम, हलासन ,मंडूकासन ,भ्रमरी आदि। मरकाम सर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिदिन योगा करने से बहुत सारे रोग समाप्त हो जाते हैं ।जैसे थायराइड, रक्तचाप, मधुमेह, बी.पी., मोटापा, आदि ।योग का मुख्य उद्देश्य बीमारियों से अपने आप को बचाना है, जिससे वे निरोगी बन सके। कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरुस्कृत डॉक्टर बी .एल. साहसी( व्याख्याता) ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि -अगर व्यक्ति को ऊर्जावान बनना है और स्वस्थ रहना है, तो उनको सुबह प्रतिदिन योग करना चाहिए। क्योंकि इससे दिनभर की एनर्जी बनी रहती है। कुमारी मोनिका छात्रा प्रतिनिधि ने कहा कि- योग करो, स्वस्थ रहो, मस्त रहो और निरोगी बानो, आभार प्रदर्शन त्रि जला ठाकुर मैडम ने किया उन्होंने उपस्थितसदस्यों, स्टाफ, छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- आप सब ने अपने कीमती समय निकालकर विश्व योग दिवस पर अपनी उपस्थिति दिए इसके लिए मैं आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं, तथा आप सब की उज्जवल भविष्य कामना करती हूं। इस अवसर पर सर्वश्री जे.पी बांधव (व्याख्याता) ,हेमेंद्र साहू (व्याख्याता ),श्रवण यादव, खगेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के सभागार में हुआ योग दिवस का आयोजन
