DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बालोद में हुआ योगाभ्यास

बालोद। शनिवार को स.शि.मं.बालोद में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी बच्चों को योग की जानकारी दी गई। साथ में अनेक प्रकार के योग व आसन साथ ही प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ पालको ने भी अपना उपस्थिति प्रदान की। साथ ही विद्यालय के व्यवस्थापक राजेश्वर राव कृदत ने योग पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया । सबको प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। योग करने से शरीर और मन को होने वाली लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। सभी को योग को अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में शामिल करने के लिए आग्रह भी किया। अंत में प्रतिभाशाली बच्चों को जिसने योग में अच्छा अभ्यास किया, उनको विद्यालय के अध्यक्ष मोहन भाई पटेल व व्यवस्थापक राजेश्वर राव कृदत द्वारा इनाम स्वरूप कुछ गिफ्ट प्रदान भी किया गया। विद्यालय में योग का आयोजन आयुष विभाग समिति बालोद के तत्वावधान में 5 दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया था। सभी प्रकार के योग आसन की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अंत में आयुष विभाग द्वारा बच्चों को अंकुरित बीज भी प्रदान किया गया।

You cannot copy content of this page