DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पटेली में प्रवेश उत्सव मनाया गया

बालोद। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पटेली में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कक्षा नवमी के नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्कैनयुक्त निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं मिठाई खिलाकर सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया । साथ ही एक पेड़ माँ के नाम।पौधारोपण करने वाले जियोटैग से फोटोग्राफी करने वाले बच्चो को सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ईश्वर लाल ठाकुर विशिष्ट अतिथि हलधर सोनघाटी ,सरपंच बाबु लाल सिहारे एवं अध्यक्षता प्राचार्य जे एल भुआर्य ने किया l ईश्वर ठाकुर, हलधर सोनघाटी एवं सरपँच ने नवप्रवेशी बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासित रहकर अपनी संस्कृति से जुड़े रहकर गुरुजनों का सम्मान करने अच्छे पढ़ाई कर विद्यालय का नाम रौशन करने आशीष प्रदान किये। प्राचार्य जे एल भुआर्य ने बच्चो को परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने समय सारणी अनुसार अध्ययन करने एवं नियमित विद्यालय आने कहा। संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू द्वारा प्रवेश उत्सव मनाने के उद्देश्य एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में पालकों को अवगत कराया गया तथा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत प्रत्येक बच्चों एवं पालकों को एक-एक पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया तथा नशा मुक्ति एवं जल संग्रहण शपथ ग्रहण कराया गया इस अवसर पर स्थानीय समस्त जनप्रतिनिधियों के सँग समस्त पालक ,समस्त शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page