DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मा.शा.ज सांकरा की छात्रा नूतन के का प्रयास विद्यालय में हुआ चयन

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ज सांकरा वि.ख.बालोद जिला-बालोद में अध्ययनरत रही मेधावी बिटिया कु. नूतन कुरेशिया पिता लीलाधर कुरेशिया का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। इस चयन पर शाला परिवार की ओर से बिटिया एवं उनके माता-पिता व परिवार के समस्त सदस्यों को प्रधान पाठक डी आर ठाकुर,शिक्षक हंसराज देशमुख,भीषम देवांगन,नेमसिंह देशमुख,साक्षी देशमुख,सी ए सी बंधु राम ठाकुर,सफाई कर्मचारी टोमन यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
सभी ने शाला परिवार की ओर से कहा हम बिटिया के उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है और आशा करते हैं कि बिटिया वहां भी अपने साथ अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करेगी।

You cannot copy content of this page