बालोद । भीषण गर्मी में हो रहे पानी की समस्या को देखते हुए बालोद के वार्ड 09 के वासियों ने वार्ड पार्षद निर्देश पटेल को पानी की समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद वार्ड पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोग से वार्ड नंबर 09 में एक शासकीय बोर खनन कर मोटर लगाया और उसे वार्ड वासियों के लिए चालू कर दिया गया है। वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद निर्देश पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी का आभार व्यक्त किया। वही पार्षद निर्देश पटेल ने कहा कि अपने वार्ड की समस्याओं को दूर करना तो उनका कर्तव्य है। इसी के लिए उन्हें जनता वोट देकर जिताया है। बोर खनन कराने पर नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी द्वारा मिले सहयोग को लेकर भी उन्होंने आभार व्यक्त किया ।
पानी की समस्या हुई दूर, पार्षद निर्देश पटेल ने वार्ड में करवाया बोर
