DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) दिवस पर चल रहा सघन जागरुकता अभियान”, रेलवे फाटक के पास पहुंच लोगों को टीम बता रही किस तरह की बरतना है सावधानी

बालोद। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा 3 से 9 जून तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) दिवस के अवसर पर यह सघन जागरुकता अभियान”चलाया जा रहा है। इस क्रम में समपार फाटक – जालसो फाटक , तुलसी फाटक, निपनियां स्टेशन एवं फाटक, कुरूद फाटक, ओवेन गेट, भैंसबोड गेट, तारसर गेट, सिलियारी बाजार एवं गेट, मौहागांव गेट, गुंडरदेही स्टेशन एवं बाजार, बालोद स्टेशन, तिल्दा स्टेशन एवं पेट्रोल पंप, लाटाबोर स्टेशन, दल्लीराजहरा स्टेशन, बैकुंठ, मांढर , दगोरी स्टेशन एवं पेट्रोल पंप तथा चकरभाटा स्टेशन में जाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा सांस्कृतिक टीम के द्वारा भाटापारा स्टेशन एवं तिल्दा स्टेशन में नुक्कड़ नाटक हुआ। इस अभियान के तहत संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों , सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं डीसीए टीम के द्वारा विभिन्‍न समपार फाटकों में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग कर रहे। समपार फाटक को सही तरीके से पार करने के लिए टीम के द्वारा भाटापारा स्टेशन एवं तिल्दा स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कुल लगभग 1230 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है। अभियान के दौरान संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग व विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।

You cannot copy content of this page