DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गायत्री प्रज्ञा मंडल सतमरा को समाजसेवी राजेश सिन्हा ने दान किया वाद्य यंत्र

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभांठा के रहने वाले राजेश सिन्हा जहां एक ओर बालोद जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विभिन्न संस्था, समूह, समाज और संगठन के ग्रामीणों को अपनी ओर से निशुल्क 200 स्टील के थाली गिलास का सेट वितरित करते हैं वहीं उन्होंने अब महिलाओं की एक मंडली को वाद्य यंत्र दान कर विशेष सहयोग प्रदान किया है। इस क्रम में उन्होंने सतमरा की प्रज्ञा महिला मंडल को ढोलक, हारमोनियम आदि दान किया। उक्त महिला मंडल गायत्री परिवार से भी जुड़े हुए हैं।

जो इस हारमोनियम ढोलक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल भजन आदि प्रस्तुति में करेंगे राजेश सिन्हा द्वारा किए गए इस दान पर प्रज्ञा महिला मंडल के अध्यक्ष रंभा साहू, सदस्य संगीता साहू, गायत्री निषाद, भूमिका साहू सहित गायत्री परिवार से जुड़े खिलानंद साहू, तुकाराम साहू, डॉक्टर खिलेश्वर साहू, टेकू आदि ने आभार व्यक्त किया। उक्त वाद्य यंत्र वितरण के अवसर पर राजेश सिन्हा के प्रतिनिधि उनके छोटे भाई खिलावन सिन्हा, अमृततानंद सिन्हा, बलराम सिन्हा, मिलाप सिन्हा एवं रुपचंद जैन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page