किल्लेकोड़ा स्कूल में हुआ पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त कैसे बनाएं इस पर हुआ मंथन



बालोद/डौंडीलोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के सभागार में पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के आदेशानुसार एक गोष्ठी का आयोजन अजय मुखर्जी (प्राचार्य) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गोष्ठी का विषय था प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण को सुरक्षित कैसा रखा जाए? इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जे.पी. बांधव व्याख्याता ने कहा कि पर्यावरण दिवस के दिन हम सब शपथ लेकर प्लास्टिक से बने हुए कोई भी चीज ना खरीदे और एक पेड़ अवश्य लगाए और उसे सुरक्षित रखने के लिए एक-एक पेड़ गोद लें। जिससे पर्यावरण सुरक्षित व संतुलित रह सके। मुखर्जी सर ने कहा कि पर्यावरण की अगर सुरक्षा चाहते हैं ,तो पेड़ों की कटाई पर विराम लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर तथा प्लास्टिक से बने चीजों का उपयोग न करते हुए कार्य करें। इससे सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी .एल .साहसी (व्याख्याता) ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि आज लगातार वनों की कटाई जिस तेजी से हो रही है जिससे पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है, जिसकी वजह से समय में बारिश पर्याप्त रूप से नहीं हो पा रहा है। आम जनता के साथ-साथ किसानों के लिए जो चिंता का विषय है क्योंकि अधिकांशतः कृषि बारिश के पानी पर निर्भर करता है ।अतः पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए परिवार, समाज व गांव में अभियान चलाना आवश्यक है। साथ ही प्लास्टिक मुक्त होने के लिए अभियान चलना चाहिए, जिससे वे जागरूक हो सके ।आभार प्रदर्शन वाय.एस.मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता) ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित नहीं होने के कारण आज तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसकी सुरक्षा अधिक से अधिक पेड़ लगाकर किया जा सकता है। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन विद्यालय में किया गया था। जिसमें लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कुमारी मोनिका प्रथम, कुमारी पूजा दितीय तथा मनीष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर समस्त स्टाफ श्रवण यादव , खगेस ठाकुर, बांधव सर,साहू सर, डा.साहसी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page