DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने किया नगर पालिका परिसर में वृक्षारोपण

बालोद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बालोद स्काउट गाइड के द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन नगर पालिका परिषद बालोद के प्रांगण में किया गया। जिसमे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी भी सम्मिलित हुई और पालिका परिसर में वृक्षारोपण किया तथा लोगो को वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का आह्वान किया। जिससे पर्यावरण संरक्षित हो सकेगा। स्काउट गाइड के सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी , गिरिजेश गुप्ता , दीपक कुमार जैन , गोकुल ठाकुर , प्रीतम यादव , सुनीता मनहर , श्याम यादव , पुष्पा साहू, कांति साहू, गोमती रात्रे , महेश पाठक, तरुण साहू, वैभव राखेचा व अन्य पार्षदगण, स्काउट गाइड के शिक्षक,शिक्षिका उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page