DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरिहंत एकेडमी में हुआ दो नई बसों का शुभारंभ, मुख्य अतिथि रमेश केला बोले:विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण की नींव रखने हेतु अरिहंत एकेडमी, बालोद को बधाई

बालोद। बालोद नगर में छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अरिहंत एकेडमी में दो नई स्कूल बसों का शुभारंभ महेश नवमी पर हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कुरुद निवासी रमेश केला एवं महेश्वरी समाज के अध्यक्ष स्वरूप राठी थे। इस गरिमामयी अवसर पर अरिहंत एकेडमी के निदेशकगण मोहन नाहटा, राजेश बाफना एवं दानमल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन दोनों नई बसों का संचालन बालोद शहर के प्रत्येक कोने तक स्कूल की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश केला ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण की नींव रखने हेतु अरिहंत एकेडमी, बालोद को बधाई देता हूं। वहीं अरिहंत एकेडमी के चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि
“विद्यालय का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी को बिना किसी बाधा के शिक्षा तक पहुँच दिलाना है। ये नई बसें उसी दिशा में एक सार्थक कदम हैं।”विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक श्रीवास्तव ने भी अपने संदेश में कहा कि “हम चाहते हैं कि किसी भी छात्र की शिक्षा दूरी या परिवहन की समस्या के कारण बाधित न हो। सुरक्षित, समयबद्ध और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।” विद्यालय के निदेशक मंडल की ओर से बालोदवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि “हम सभी बालोदवासियों का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने अरिहंत एकेडमी पर अपना विश्वास जताया। आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। यह विकास आप सभी के साथ की ही देन है।” कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज से
संजोग टावरी, धर्मेंद्र टावरी,गिरधर काबरा, अशोक टुवानी व महिला मण्डल की सभी सदस्य उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page