विश्व पर्यावरण दिवस – प्रदूषण भावी पीढ़ी हेतु अभिशाप,डाक टिकटों की प्रदर्शनी के माध्यम से नगर के समाजसेवी और वरिष्ठ चिकित्सक प्रदीप जैन कर रहे हैं लोगों को जागरूक



बालोद। प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी 5 जून को सारे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना” है। इस अवसर पर ”आईएमए बालोद के अध्यक्ष एवम् वरिष्ठ डाक टिकट संग्राहक डॉ प्रदीप जैन ने भी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न संस्थाओं और देशों द्वारा पर्यावरण दिवस पर समय-समय पर जारी किए गए डाक टिकटों और विशेष कवर की प्रदर्शनी नगर के डाकघर में लगाई है। जिसे देखकर लोग पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक हो रहे हैं उन्होंने कहा कि बीमारियों एवं मृत्यु के कारणो में तीसरा सबसे बड़ा कारक प्रदूषित वायु, जल व ख़ान पान से होने वाली बीमारियाँ हैं। अतः इनसे बचाव के उपायों को हम सभी का जानना आवश्यक है। वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बढ़ते उद्दयोग एवं वाहनो और विशेषकर पुराने कंडम वाहनो का धड़ल्ले से उपयोग हमारी सासों का दम घोट रहा है। स्वाँस लेना यदि जीवन के लिए आवश्यक है तो उसके लिए साफ़ एवं सुरक्षित वातावरण को बनाए रखना हमारी ही ज़िम्मेदारी है। इसके लिए हमें सार्वजनिक वाहनो के उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिये। यदि हमने अपनी उपजाऊ धरा व पानी को संरक्षित नहीं किया तो इसके दुष्परिणाम हमारी भावी पीढ़ी को झेलने होंगे। ज्ञात हो कि विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्ही सारी बातों पर जन सामान्य में जागृति हेतु स्थानीय बालोद पोस्ट ऑफ़िस में डॉ प्रदीप जैन द्वारा डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें विश्व के विभिन्न देशों द्वारा समय समय पर पर्यावरण सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर किये कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई है । प्रदीप जैन ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा “धरती, नदियां, तालाब ये प्यारे,सब के सब हैं दोस्त हमारे। इन सबको संरक्षित रखना,सबको है सुरक्षित रखना।यही है अब कर्तव्य हमारा,पेड़ बचाए जीवन सारा.”।

You cannot copy content of this page