DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार्रवाई के लिए सौंपा गया ज्ञापन:जैन मुनि पर हमले से जैन सहित विभिन्न समाज और संगठन में फैला है आक्रोश

बालोद। विगत दिनों मध्य प्रदेश के सिंगोली में 3 जैन संतों पर हमला कर दिया गया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जैन संतों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस क्रम में बालोद सकल जैन समाज ने भी हमले की कड़ी निंदा की है ।समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है ।मौके पर बालोद नगर पालिका के जलकार्य विभाग सभापति दीपक लोढा, लकी लोढा, शुभम नाहटा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन पर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कड़ी सजा दी जाए। बालोद जैनश्री संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने बताया कि जैन संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। कछला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। तभी कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने संतों पर अमानवीय और जानलेवा हमला कर दिया, जिससे संतों को गंभीर चोटें आई हैं।

जिला स्वर्णकार संघ ने भी दिया ज्ञापन

इसी तरह मामले में जिला स्वर्णकार संघ बालोद के बैनर तले मध्य प्रदेश के नीमच में जैन साधुओं के ऊपर हुए हमले के विरोध में पूरा स्वर्णकार संघ बालोद एकजुट होकर इस घटना का विरोध करने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम बालोद को ज्ञापन दिया है। जिसमें जिला अध्यक्ष कमलेश सोनी, विनय सोनी डोमेन्द्र सोनी देवेंद्र सोनी,दीपक सोनी, कृष्णा सोनी उपस्थित थे।

महावीर गौशाला परिवार ने भी दिया ज्ञापन

वहीं श्री महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद के बैनर तले मध्य प्रदेश के नीमच में जैन साधुओं के ऊपर हुए हमले के विरोध में पूरा बालोद एकजुट होकर इस घटना का विरोध करने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम बालोद को ज्ञापन दिया है। इस अवसर पर मुकेश जैन, तरुण बढ़तिया, ज्ञानचंद चोपड़ा, देवेंद्र कोठारी, विनय सोनी , अमित चोपड़ा , नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, धीरज उपाध्याय, डोमेन्द्र सोनी, देवेंद्र सोनी,दीपक सोनी, कृष्णा सोनी एवं नगर के संभ्रांत नागरिक गण उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page