वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न: प्रजातांत्रिक मतदान द्वारा नये पदाधिकारियों का हुआ चुनाव,अध्यक्ष बने ताम्रध्वज यादव



बालोद। ठेठवार यादव समाज बालोद राज के समस्त सामाजिक बंधुओ , पदाधिकारियों एवं सामाजिक वार्षिक अधिवेशन के सभापति आत्माराम यादव के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। वार्षिक अधिवेशन के प्रारंभ में अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में सभा को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष चेतन यादव ने वर्ष भर का आय व्यय प्रस्तुत किया।महासचिव पवन यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में विजय प्राप्त सामाजिक सदस्यों का सम्मान किया गया। मतदान अधिकारियों के समक्ष अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष , तीन प्रमुख पदों के लिए प्रस्तावक , समर्थक के नाम सहित नामांकन फॉर्म में निर्धारित शुल्क के साथ उम्मीदवारों ने जमा किया । उनके फार्म की जांच की गई। अध्यक्ष पद हेतु पवन यादव एवं ताम्रध्वज यादव उम्मीदवार थे। महासचिव हेतु एलेंद्र यादव तथा रंजीत यादव उम्मीदवार रहे । कोषाध्यक्ष हेतु कृष्ण कुमार यादव तथा हेमंत यादव उम्मीदवार रहे । बालोद राज के लगभग 900 परिवारों के प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्षों एवं ग्राम प्रमुखों के द्वारा कतारबद्ध होकर अनुशासित एवं शांतिपूर्वक मतदान किया गया। चुनाव अधिकारियों ने उम्मीदवारों के एजेंट ललित यादव टेकापार एवं के के यादव दुपचेरा के समक्ष मतगणना की । जिसमें अध्यक्ष पद हेतु ताम्रध्वज दुपचेरा ,महासचिव हेतु एलेंद्र यादव नेवारीकला , कोषाध्यक्ष हेतु हेमंत यादव पड़कीभाट विजयी रहे। समाज के समस्त पदाधिकारियों , उपस्थित सदस्यों द्वारा विजय प्राप्त उम्मीदवारों को गुलाल पुष्पहार से अभिनंदन किया गया तथा शुभकामनाएं दी गई। संध्या के समय वार्षिक अधिवेशन के सभापति दाऊ आत्माराम यादव के करकमलों से समाज गौरव के प्रतीक सामाजिक ध्वज को आदर पूर्वक उतारकर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताम्रध्वज के हाथों में सौंपा गया। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।चुनाव अधिकारी हिम्मत यादव लाटाबोड़, नंदकिशोर यादव टेकापार, चम्पेश्वर यादव बालोद , चेतन यादव बालोद , योगेश्वर यादव नेवारीकला, बलदेव यादव डौण्डी लोहारा रहे। इस अवसर पर जिला संगठन बालोद के संरक्षक छगनलाल यादव ने कहा सामाजिक रीति रिवाज की युवा पीढ़ी को जानकारी देने तथा सामाजिक समस्याओं का निराकरण मिलजुल कर करते रहेंगे। बालोद राज के संरक्षक शिव प्रसाद यादव ने कहा कि हम सबके विचार भिन्न और अनेक हो सकते हैं लेकिन सामाजिक उत्थान के लिए हम सदैव एक रहेंगे । निवृत्तिमान अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद यादव सकरौद ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल में संगठन के समस्त पदाधिकारीगणों को मिले सहयोग एवं सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पवन यादव टेकापार एवं नंदकिशोर यादव ने किया।अधिवेशन में प्रमुख रूप से पवन यादव पड़़कीभाट,कृष्ण कुमार यादव, बंधु यादव ,छंग्गू यादव, राजेश यादव , जीवन यादव, रामस्वरूप, अरुण यादव , सिद्धेश्वर , बालमुकुंद, कुलेश्वर यादव, नुपेन्द्र, रामेश्वर, जनक यादव, रोमन यादव ,कन्हैया , भरत यादव , शिवभजन, यादव , रविप्रकाश यादव, रंजीत यादव,मीडिया प्रभारी बलदेव यादव, कार्यालय सचिव जयप्रकाश यादव एवं अन्य बंधु उपस्थित रहे।

बधाई का चल रहा है सिलसिला

बालोद राज यादव समाज के अध्यक्ष बने ताम्रध्वज यादव एवं कोषाध्यक्ष हेमंत यादव एवं महासचिव एलेंद्र यादव को बधाई देने का सिलसिला जारी है। जिसमें गोपी यादव कुलेश्वर यादव वकील महिपाल यादव राजेंद्र यादव बंसी यादव महेश यादव रंजीत यादव बालमुकुंद यादव शैलेंद्र यादव विलास यादव सुरेंद्र यादव दिलेश्वर यादव नाम लाल यादव उमेश यादव ईश्वर यादव रामस्वरूप यादव महेश यादव सभी मंडल अध्यक्ष सभी ग्राम प्रमुख एवं सभी प्रजाति बंधुओ ने बधाई दी है।

You cannot copy content of this page