DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनवरी मास विशेष तपस्या मास के रूप में मनाया जाता है : बीके विजयलक्ष्मी

बालोद । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में आमापारा बालोद में नया वर्ष का स्वागत बहुत धूमधाम से एवं खुशियां मनाते हुए किया गया। जिसमें बालोद एवं आसपास के गांव के भाई-बहन ने परमात्म घर से अपने नए दिन एवं नए साल की शुरुआत करने पहुंचे। नए साल की मुबारक देते हुए संस्था की मुख्य संचालिका बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने कहा नए वर्ष में अपने पुराने स्वभाव संस्कार को समाप्त कर नई देवी दुनिया में जाने के लिए दिव्य गुण व दिव्य शक्तियों को धारण करने का संकल्प लेना है। यह जनवरी मास विशेष तपस्या मास के रूप में मनाया जाता है। इस तपस्या मास में सभी ब्रह्मा कुमार एवं ब्रह्माकुमारी बहने विशेष तपस्या करते हैं। इस तरह नए वर्ष के अवसर पर केक कटिंग भी किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

You cannot copy content of this page