DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्यपाल पुरस्कार 2024 (स्काउट /गाइड) में विकासखण्ड गुण्डरदेही के 48 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया


बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा स्काउट /गाइड/रोवर/रेंजर का राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का आयोजन राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी ,अभनपुर में किया गया था जिसमे जिला संघ बालोद के जिला आयुक्त स्काउट श्री पी.सी.मरकले ( Deo) एवं सहायक जिला आयुक्त श्री नवीन यादव (Beo) , जिला सचिव श्री के.एल. गजेंद्र ,जिला संगठन आयुक्त श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर के मार्गदर्शन में स्काउट -17, गाइड- 18, रेंजर -13 कुल 48 बच्चो ने राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में सफलता प्राप्त किया | बच्चो की सफलता हेतु प्रशिक्षक टीम के रूप में स्काउट विभाग- श्री अजय कुमार ठाकुर ,श्री मकसूदन लाल यादव ,श्री ढालसिह ठाकुर , श्री भुवन लाल सिन्हा ,श्री हेमलाल साहू , श्री विक्की साहू ,गाइड विभाग – सुश्री किरण ठाकुर ,श्रीमती डिम्पल साहू ,श्रीमती दीपा साहू, श्रीमती देनेश्वरी बाघमारे, रेंजर विभाग – श्रीमती मधुमाला कौशल ,सुश्री लिली पुष्पा एक्का ,श्रीमती नारायणी जगत,एवं विकासखंड सचिव श्री चंद्रशेखर दिल्लीवार का योगदान रहा | समस्त प्रतिभागियों को राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर में सफलता प्राप्त करने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नवीन यादव ,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती श्रद्धा ठाकुर एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री खेमराज साहू ने शुभकामनाएं दी |

You cannot copy content of this page