बालोद/गुण्डरदेही। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवसरा में एक नाबालिग बच्चे के ऊपर धारदार हाथियार से गले में हमले कर फेंक दिया था ।जिसे इलाज के लिए भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। जैसे ही विधायक कुंवर सिंह निषाद को इसकी जानकारी मिली वे पहले ग्राम देवसरा पहुंच कर बच्चे के परिजनों से मुलाकात किए और बच्चे के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया । साथ ही बच्चे के ऊपर हमले करने वाले अज्ञात आरोपी को खोजबीन करवाकर कानूनी कार्रवाई करवाकर उचित न्याय दिलाने की बात कही ।

विधायक कुंवर सिंह निषाद देवसरा में बच्चे से मुलाकात नहीं कर पाये थे। अपने संवेदनशीलता दिखाते हुए आज अपने धर्मपत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद के साथ भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में नाबालिग बच्चे को देखने पहुंचे और वहां के डाक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज करने के लिए डाक्टरों से बातचीत किया।

