DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मांगे पूरी नहीं हुई तो 8 नवंबर को करेंगे लोहारा के एसडीएम कार्यालय का घेराव, कलेक्टर को ज्ञापन के साथ गुलाब फूल भेंट कर प्रशासन को दी गई चेतावनी

बालोद/ डौंडीलोहारा। पीड़ित हितग्राहियों की मांग पर गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बालोद के अगुवाई एवं नेतृत्व में 15 दिनों का ज्ञापन फिर ,अनुविभागी कार्यालय राजस्व का घेराव का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया गया है।
नगर पंचायत डौंडीलोहारा के निवासियों द्वारा शासकीय भूमि का मालिकाना हक में पट्टा और प्रधानमंत्री आवास देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर इंद्रजीत , अपर कलेक्टर कौशिक एसपी भगत एवं एसडीएम बघेल को और पूरे राजस्व अमला को ज्ञापन सौंप कर 15 दिवस के भीतर मांग पूरी करने के लिए जिलाधीश से निवेदन किया गया। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 8 नवंबर शुक्रवार को अनुविभागी कार्यालय राजस्व डौंडीलोहारा का सभी पिड़ित हितग्राहियों द्वारा नगर में रैली और जंगी प्रदर्शन करते हुए घेराव करने मोहलत देते हुए मांग पूरी करने कलेक्टर को गुलाब फूल और मांग ज्ञापन पत्र सौंपा गया।

शहर कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बालोद ने कहा वार्ड नंबर 10 11के शासकीय चट्टान भूमि खसरा नंबर 1328 /1 और वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोंगरी के शासकीय घास भूमि खसरा नंबर 515 / 1 व 515 / 4 और वार्ड क्रमांक 14 मे देवार जाति के लोग निवासरत पिड़ित हितग्राहियों के समस्याओं के समाधान को लेकर विगत तीन-चार वर्षो से प्रयास किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में आज से पांच माह पहले छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया डौंडीलोहारा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर नगर के भाजपा युवा नेता लाल निवेद्र सिंह टेकाम के साथ-साथ जिला प्रशासन तहसील प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। उसके बाद भी समस्या का समाधान आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है। जबकि विधायक और जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू द्वारा कलेक्टर को समस्या के समाधान के लिए पत्र प्रेषित किया जा चुका है । साथ ही साथ प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर और नगर के युवराज लाल निवेद्र सिंह टेकाम व नगर पंचायत डौंडीलोहारा जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभी सभापति और पार्षदों का समर्थन भी मिला और प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक द्वारा पूरे राजस्व प्रशासन की ओर से स्थल का निरीक्षण करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

इससे पिड़ित हितग्राहियों और उनके परिवारों द्वारा जिलाधीश को अवगत कराते हुए एसडीएम डौंडीलोहारा कार्यालय का नगर में रैली के माध्यम से भ्रमण करते हुए घेराव करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सैकड़ो हितग्राही उपस्थित रहे ।जिसमें अनीता सोनी राय सिंह देवांगन संतोष यादव तुलेश्वर निषाद संजय श्रीवास भोजराम सिंह रोहित कतलम अमर सिंह सिन्हा अशोक उसके सुशीला मांडवी सीमा मांडवी प्रतिमा यादव प्रशांत यादव राजेश कोशमा भगवती यादव विनोद यादव तिलक बढई तुलसी सारंगपुरे सूर्य मरकाम राम प्रसाद सोनकर शामिल हैं।

You cannot copy content of this page