DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व माध्यमिक शाला भोइनापार में साइबर प्रहरी ,, साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को दी कानूनी गतिविधियों की जानकारी

बालोद।स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान से प्रेरित करने एवं अपराधों से बचने के तरीके 23 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बालोद के ग्राम भोइनापार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अध्ययनरत बच्चों को एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में बच्चो के शोषण/ बाल अधिकारों किशोर न्याय अधिनियम, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर क्राइम तथा बाल अपराधों के तहत कानून बारे मे विभिन्न गतिविधियों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पुलिस विभाग बालोद के अधिकारी,सीता गोस्वामी सहायक उपनिरीक्षक अधिकारी बालोद , मिशन वात्सल्य संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र साहू ,, चाईल्ड लाइन अधिकारी वेदप्रकाश साहू ने बच्चों को अपने विभाग के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाध्यापिका अनामिका आर्य, शिक्षक पी एस साहू, निधि गुप्ता शिक्षिका,चौधरी मैडम ,तरुण कुमार तांडिया शिक्षक सहित बड़ी संख्या मे स्कूली बच्चे उपस्थिति रहे ।

You cannot copy content of this page