DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य पुरस्कार (स्काउट /गाइड) हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मोहंदीदीपाट जिला बालोद से 4 स्काउट एवं 4 रेंजर का चयन

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा स्काउट /गाइड/रोवर/रेंजर का राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का आयोजन राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी ,अभनपुर में किया गया था। जिसमे सेजेस मोहंदीपाट विकासखण्ड गुण्डरदेही जिला बालोद से श्री एच. एल.दिल्लीवार स्काउट मास्टर के नेतृत्व में 4 स्काउट खोमेश्वर कुमार, विपिन कुमार ,यशवंत कुमार , योगार्थ देवांगन, एवं श्रीमती रूपमती दिल्लीवार रेंजर लीडर के नेतृत्व में 4 रेंजर धात्री देशमुख, ज्योति साहू, मोनिका साहू, लोकेश्वरी गोसाई ने राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर में सफलता प्राप्त किया। इस सफलता पर समस्त प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य अर्चना चौरे, स्काउट प्रभारी चंद्रशेखर दिल्लीवार ,एवं संस्था के शिक्षक अविनाश हरिहरनो, रमेश कुमार साहू, प्रभा खोब्रागडे , रचना शुक्ला, पूजा शर्मा, नामिता देशमुख, संगीता बड़वाईक, शर्मिता बंजारे, मंजुलता सोनी, योगिता देवांगन, सुरेखा चंद्राकर , जन्मेजय साहू, भोजेन्द्र चंद्राकर, पोषण पटेल, मनीष गेन्ड्रे, तरुण सिंन्हा, गीता मारकंडे, रजनी खापरडे,ने शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page