A DIGITAL MEDIA

बालोद जिले (छत्तीसगढ़) का विश्वसनीय डिजिटल मीडिया 9755235270/7440235155

Advertisement

पंचायत चुनाव तैयारी को लेकर हुई ब्लाक कांग्रेस कमेटी बालोद की बैठक, विधायक संगीता ने लगाया आरोप: स्वीकृत कार्यों को भी रोक रही भाजपा सरकार

बालोद। 18 अक्टूबर शुक्रवार को राजीव भवन बालोद में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सम्बंध में समस्त कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा नें कार्यकर्ताओं को अभी से सभी वार्ड में युद्ध स्तर पर भिड़ जाने का आव्हान किया, विधायक ने भाजपा सरकार के दस माह के कार्यकाल के ऊपर चर्चा की एवं कांग्रेस के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। पूरे विधानसभा में स्वीकृत कार्यों को रोकने का आरोप भी भाजपा सरकार पर लगाया। कार्यक्रम को यज्ञदेव पटेल, पूर्षोत्तम पटेल, संजय चंद्राकर, रामजी भई पटेल, श्रीमती कल्याणी चंद्राकर, श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा, रविप्रकाश यादव, मुरलीधर भुआर्या, गजेंद्र भेंडिया ने सम्बोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य को पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िम्मेदारी से पूरा करने का एवं आरक्षण पश्चात योग्य उम्मीद्दवार चयन कर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश हिरवानी ने एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती चिदाकाश आर्य ने किया। उक्त बैठक में प्रेमचंद क्षिरसागर, खेमरज पूरी गोस्वामी, अश्वनी साहू, माधव डडसेना, रामचंद्र धृतलहरे, नंदूराम, दशरथ सिन्हा, प्रेमलाल गवालवंशी, नीलम कुमार साहू, इंसान निषाद, मोहनीश पार्कर, भूषण श्रीवास्तव, पुराणिक साहू, योहैन प्रधान, हेमंत कुमार यादव, देवकुमार, पटेल, राकेश उईके, ऐनुरम साहू, उदय अरेंद्र, मुरारी लाल सूखतेल, रविशंकर कोटेंडरा, जनार्दन निषाद, शम्भु साहू, ओमप्रकाश गजेंद्र, बालकदस मनिकपूरी, जितेंद्र पटेल, खिलेंद्र कुमार, ख़ोरबहरा पटेल, पूर्षोत्तम पटेल, जामिल बक्श, कमलेश श्रीवास्तव, कृपा राम साहू, रामलाल साहू, द्रोणाचार्य, साहू, देवेंद्र साहू, रोहित सागर, राजेंद्र सोनकुटिया, रघुनाथ साहू, देवधर प्रसाद, प्रेमलाल सिन्हा, मृत्युंजय सिन्हा, उत्तम सिंह साहू, फूल सिंह साहू, शैलेंद्र कुमार ठाकुर, बनसीलाल साहू, शैलेंद्र कुमार ठाकुर, गोपी हिरवानी एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page