DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएमश्री शालाओं में अंशकालीन योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी22 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

बालोद। पीएमश्री योजना 2024-25 के अंतर्गत चयनित 08 पीएमश्री शालाओं में अंशकालीन योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि अभ्यर्थी 22 अक्टूबर शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला परियोजना समग्र शिक्षा बालोद कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 68 में निर्धारित प्रारूप में दावा आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन बालोद जिले की वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

You cannot copy content of this page