राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन, लिखित एवं कौशल परीक्षा हेतु तिथि एवं समय की सूचना जिले के वेबसाईट पर उपलब्ध

बालोद।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विज्ञापित विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु 01 अनुपात 10 सूची अनुसार अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन, लिखित, कौशल परीक्षा हेतु तिथि एवं समय की सूचना जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस में से कोई एक की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन हेतु समस्त दस्तावेजों की मूलप्रति, स्वप्रमाणित छाया प्रति एवं 01 पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की मोबाईल फोन, इलेक्ट्रानिक सामान लाना वर्जित है, पाये जाने की स्थिति में परीक्षा से बहिष्कृत किया जाएगा। अभ्यर्थी दिये गये तिथि एवं समय अनुसार निर्धारित स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित होेेंगे। अनुपस्थित पाए जाने पर या समय पर उपस्थित नहीं होने पर लिखित, कौशल परीक्षा से वंचित किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

You cannot copy content of this page