DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिवाली से पहले बालोद बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने की मुहिम शुरू, शहर के व्यस्ततम इलाकों में इस दौरान प्रतिबंधित रहेंगे माल वाहक वाहनों का प्रवेश, देखिए व्यापारियों और दुकानदारों को क्या-क्या दिया गया निर्देश?

बालोद पुलिस ने पहले से तय किए पार्किंग स्थल, व्यापारियों की ली गई बैठक

बालोद। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था/बाजार व्यवस्था के विषय पर व्यापारीयों/दुकानदारों का यातायात कार्यालय बालोद में बैठक लिया गया। पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली पर्व के आयोजन हेतु सी मार्ट बालोद एवं बाल मंदिर स्कूल के सामने वाहनों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया गया है।
आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करने एवं व्यापारीयों से अपने दुकानों के सामने अनाधिकृत रूप से सामान लगाकर व्यवसाय नहीं करने की अपील किया गया है। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश सिंह राठौर, यातायात प्रभारी श्री राकेश ठाकुर एवं थाना कोतवाली बालोद प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर बालोद शहर में यातायात व्यवस्था/बाजार व्यवस्था के विषय पर यातायात कार्यालय में व्यापारी संघ/दुकानदारो की मीटिंग लिया गया।

मालवाहक वाहनों के प्रवेश समय प्रातः 10.30 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक निषेध

मीटिंग के दौरान बालोद शहर के व्यस्ततम मार्ग जैसे घड़ी चौक से सदर बाजार, बुधवारी बाजार एवं मधुचौक में मालवाहक वाहनों के प्रवेश समय प्रातः 10.30 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक निषेध किया गया है। शहर के सी मार्ट, बाल मंदिर स्कूल, कन्या शाला स्कूल, पुराना नगर पालिका में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंंग के रूप में चिन्हांकित किया गया है।
इस मीटिंग के दौरान व्यापारीयों को रात्रि 08.30 बजे के बाद एवं प्रातः 10.30 बजे के पुर्व तक सदर बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनो से समानो के लोडिंग-अनलोडिंग करने हेतु निर्देश दिया गया है। व्यापारीयों से अनुरोध किया गया कि अपने दुकानों के सामने चारपहिया वाहनों की पार्किंग न करने दे ।

कैमरे का फोकस रोड की ओर हो

व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगावे। साथ ही एक कैमरा का फोकस रोड़ में करने हेतु आग्रह किया गया। जिससे किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने की स्थिति महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया जा सकें।

पुलिस की आम जनता से है यह अपील

पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा अपील किया गया कि वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनों की पार्किंग करें एवं व्यापारीयों/दुकानदार के द्वारा अपने दुकानोें के सामने अनाधिकृत रूप से सामान फैलाकर व्यवसाय नहीं करें। साथ ही अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखने की हिदायत दी गयी। मीटिंग में सोहन लाल जैन, राजू पटेल, प्रवीण टीनखेडे, पूनमचंद गुप्ता, पवन बाफना, दीपक साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, चितरंजन सोनी, धरम टाटीया, रेखचंद देवांगन, भवानी शंकर शर्मा, हरजीवन दास, गुप्ता बर्तन भंडार एवं गुड्डा गैरेज संचालक, अन्य व्यापारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page