हरदेलाल बाबा देव दशहरा मेला आज



बालोद। ग्राम घीना (अर्जुन्दा) डेगरापार गड़इनडीह तथा हड़गहन स्थित हरदेलाल बाबा मंदिर देव दशहरा के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। आज दिनांक 15/10/2024 को भव्य आस्था का मेला उमड़ पड़ता है। आसपास के भक्त समाज की भीड़ उसमे निहीत आस्था को प्रकट कर स्वयं आने के लिए तैयार हो जाते है। प्रति वर्ष दशहरा के बाद आने वाले प्रथम मंगलवार को हरदेलाल बाबा मंदिर में देव दशहरा का आयोजन होता है। जिसमे पांच सौ घोड़ो का अर्पण उस मंदिर में होता है। इस वर्ष भी पांच सौ मिट्टी के घोड़ो चढ़ने वाले है। घीना, डेगरापार, गड़इनडीह तथा हड़गहन के गांव वालों में यह आकर्षण का केंद्र होता है। चारो गांवो में रात्रि कालीन कार्यक्रम की गुंज रहती है। अपने मन्नत पूरा कर लोगो मे हरदेलाल बाबा की जयकारा लेकर दर्शन करने आते है, उक्त जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, शिव भगत आंधिया और रूपसिंह रावटे घीना ने दी।

You cannot copy content of this page