DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में वीर गाथा प्रोजेक्ट एडिशन 4 चित्रकला निबंध लेखन कहानी कविता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वीर गाथा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का मानसिक विकास करना,देश के लिए उसके मन में देश प्रेम उत्पन्न करना

बालोद। डौण्डी लोहारा विकास खण्ड के आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में वीर गाथा प्रोजेक्ट 4 .0 जो की भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम है, देश भर के विद्यार्थियों में ऐतिहासिक नायक, नायिकायों के वीरता और संघर्ष के बारे में जिन्होने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान निभाई है देश भक्ति की भावना को बढ़ाया है और उनमें नागरिक चेतना के मूल्यों को स्थापित करने क उद्देश्य से कला एकीकृत गतिविधियां जैसे कविता पैराग्राफ निबंध, पेंटिंग, ड्राइंग मल्टीमीडिया प्रस्तुती आदि गतिविघियों को जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा परियोजना के रुप में प्रस्तुत किया जाएगा। स्कूल स्तर पर इन गतिविधियां का आयोजन किया गया। चित्रकला कविता निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई । वीर गाथा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों को बताए गए कि वीर गाथा आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का मानसिक विकास करना देश के लिए उसके मन में देश प्रेम उत्पन्न करना है।देश आजादी के लिए दिये बलिदान प्रेरित कर उनके आदर्श स्थापित कर देश के वीर जवानो के बारे में बताने के लिए सीबीएसई द्वारा वीर गाथा प्रोजेक्ट एडिशन 4 की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के अन्दर देश भक्ति की भावना को पैदा करना, विद्यार्थी को विभिन्न गतिविधियों में गैलेंटी पुरस्कार के बारे बताया गया। इसके कक्षा छठवीं सातवीं आठवीं तक बच्चों विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।इस अवसर परसराम साहु दीनदयाल अटल सुनिल कुमार अलेन्द्र नारदराम भुआर्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page