बालोद। मां दुर्गा एवं मां दंतेश्वरी मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव दिन तक मनोकामना ज्योति जलाए गए। इसके बाद माता की विदाई के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था के केंद्र को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

इस अवसर पर ग्राम समिति, युवा वर्ग और ग्राम के निवासियों ने भरपूर सहयोग दिया। मंदिर में बैग महाराज घांसू ताराम, शिवराम, रामदीन मांडवी, नंदू ठाकुर, हरीश ठाकुर और ग्राम समिति चिचबोड़ ने विशेष सहयोग दिया।

शोभायात्रा में माता की झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। युवा वर्ग ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम के निवासियों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन के साथ ही माता की विदाई के लिए ग्राम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। ग्राम के सुख-शांति के लिए मंदिर में विशेष प्रार्थना की गई। समिति अध्यक्ष हेमलाल साहू ये सूचना टिकेश्वर साहू , चिन्ता राम कुंभकार ने दिया
