DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिलमगोटा में हुआ रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता, उद्घाटन समारोह में शामिल हुए युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

बालोद । डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम चिलमगोटा में विगत दिनों एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा आल्हा कबड्डी समिति चिलमगोटा द्वारा यह प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम शामिल हुए उन्होंने आयोजक टीम सहित ग्रामीणों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी तो उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सभी को खेल खिलाड़ी का परिचय देते हुए खेल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की गई। उद्घाटन में सरपंच ललेश्वरी, उपसरपंच गंगाराम तुलेश्वर साहू सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7001,द्वितीय 5001,तृतीय 3001 और चतुर्थ 2001 रुपए इनाम रखा गया था। इस दौरान तोरण लाल कृष्णने. अमीर दास कृष्णने संतोष कोठारी सेवादास जी व कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष उमेश कुमार कृषाने . महेश कुमार. हेमकुमार कुलदीप एवम् ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page