DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोडा़ के 16 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना का मिला लाभ

डौंडीलोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा़ के कक्षा 9वी के 16 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना का लाभ मिला । इस अवसर पर उपस्थित अजय मुखर्जी( प्राचार्य) ने कहा कि -महत्वपूर्ण साइकिल योजना का लाभ मिलने से बच्चों को आने-जाने की सुविधा प्राप्त हुआ है जिससे वे अब दूसरे लोगों पर निर्भर नही रहेंगे और समयानुसार विद्यालय पहुंच सकेंगे। वाय.एस .मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता) ने कहा कि- हमारे विद्यालय में 16 छात्राओं को लाभ मिला है जिससे उनके दैनिक क्रियाकलाप अनुशासित हो सकेंगे। डॉक्टर बी .एल. साहसी( व्याख्याता) ने कहा कि इस योजना से अब तक बहुत सारे-छात्राएं लाभान्वित हो चुके हैं। इसके लिए हम शासन के प्रति शुक्रगुजार हैं जिन्होंने ऐसी योजना का शुभारंभ किया ।वीरेंद्र कुल्हार्य शाला प्रबंधन समिति सदस्य ने बच्चों को तिलक लगाकर उनका उत्साह वर्धन करते हुए सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्रीमती ललिता गांवरे मैडम (सरपंच )ने कहा कि शासन की योजना काबिले तारीफ है। मेरी ओर से समस्त छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ जिसमें सर्वश्री जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, श्रवण यादव ,खगेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page