DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकटटा स्कूल में शिक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन

सांस्कृतिक कौशल विकास डिजिटल पहल मिशन लाइफ इको क्लब दिवस वृक्ष रोपण पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण पोषण वाटिका सामुदायिक भागीदारी विभिन्न गतिविधि आयोजित हुआ

बालोद। डौण्डी लोहारा विकासखंड के आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा स्कूल में शिक्षा सप्ताह आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावनाओ को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा सप्ताह आयोजन कर दिवसवार कार्यक्रम का फोकस कर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों जन समुदाय को बताए गए।

टी.एल. एम.दिवस

शिक्षकों को स्थानीय सामग्री के प्रदर्शन एवं कक्षा में इनके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया।

एफ.एल. एन.दिवस

एफ एल.एन.के क्रियान्वयन हेतु सभी हितधारकों बच्चो मध्य जागरूकता विकसित कराए।

खेल दिवस

खेल दिवस के अवसर पर खेल और फिटनेस के महत्व हेतु खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

सांस्कृतिक कौशल विकास दिवस

विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस

कौशल एवं डिजिटल पहल पर विकसित भारत कार्यक्रम प्रोत्साहन किया गया।

मिशन लाइफ एवं इको क्लब दिवस

यूथ एवं इको क्लब गठन कर एक पेड़ मा नाम कार्यक्रम आयोजन वृक्ष रोपण किए गए।

सामुदायिक भागीदारी दिवस

बच्चो को स्थानीय समुदाय जन प्रतिनिधि पालक एस एम.सी. पीटीए पंचायतीराज संस्था से मिल कर काम करने की अपील किए। इस अवसर पर शिक्षक परसराम साहु भुमिका मेवाड़े दीनदयाल अटल नारदराम भु आर्य सुनील कुमार आलेन्द्र साधना सिन्हा का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page