DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला कन्नेवाडा में किया गया न्यौता भोजन का आयोजन

बालोद। रविवार को “शिक्षा सप्ताह” के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता गतिविधि एवं न्यौता भोजन का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कन्नेवाडा में किया गया। यह न्यौता भोजन श्रीमती धनमत साहू एवं श्री राजेश कुमार साहू सहायक शिक्षक के द्वारा उनकी सुपुत्री कु. गीतिका साहू के हाईस्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा में 91% अंक अर्जित करने एवं उनकी माता श्रीमती बिसंतिन साहू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर किया गया था। न्यौता भोज में सभी बच्चों को चांवल,दाल, सब्जी,अचार, पापड़ एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक कन्नेवाडा, प्रधानपाठक, शाला के समस्त शिक्षक गण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page